क्या आप अक्सर बीमार रहते हैं ? : दही के ये 12 फायदे आपको इन बीमारियों से बचाते हैं

दही, भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्ट‍िक भी है.

दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। 

हाल में हुई एक स्टडी के अनुसार, दही में मौजूद तत्व शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं. ये प्रो-बायोटिक फूड कैल्शियम से भरपूर होता है. 

दही के फायदे :-

01. रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए - हर रोज एक चम्मच दही खाने से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं.

02 हड्डी व दांतों के लिए फायदेमंद - दही दांत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस उपस्थित होता है. ये हड्ड‍ियों की मजबूती के लिए भी बहुत फायदेमंद है।ये ऑस्ट‍ियोपोरोसिस और गठिया में राहत देने का काम करता है.

03. वजन घटाने में - दही में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. ये एक ऐसा तत्व है जो शरीर को फूलने नहीं देता है और वजन नहीं बढ़ने देने में सहायक होता है.

04. तनाव कम करने में - दही खाने का सीधा संबंध मस्त‍िष्क से है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है. इसी वजह से विशेषज्ञ रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं.

05. ऊर्जा के लिए - अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा.  ये शरीर को हाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जा देने का काम करता है.

06 इन्फेक्शन से बचाता है- सर्दी और खांसी के कारण सांस की नली में इन्फेक्शन हो जाता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए।

07 मुंह के छालों में फायदा - मुंह के छालों के लिए यह बहुत ही अच्छा घरेलू नुस्खा है। मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने पर छाले समाप्त हो जाते हैं।

08 त्वचा रोग में फायदागर्मियों में त्वचा पर सनबर्न और टैन से फायदा मिलता है, जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है। दही से चेहरे की मसाज की जाए तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। इसका प्रयोग बालों में कंडीशनर के तौर पर भी किया जाता है।

09 गर्मी से बचाता है - गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। लू से बचने के लिए दही का प्रयोग किया जाता है।

10 पाचन शक्ति बढ़ती है - दही पीने से पाचन क्षमता बढती है और भूख भी अच्छे से लगती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।

11 बवासीर रोके - अक्सर कुछ लोगों को बवासीर की समस्या परेशान करती है। इस रोग में मल त्याग करते समय खून आना, गूदा मार्ग में सूजन, दर्द होता है। यदि आप छाछ का सेवन करेंगे, तो लाभ होगा।

12 दिल को रखे स्वस्थ - हृदय रोग हो या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, इन सभी से बचाए रखने में दही माहिर है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नहीं बढ़ने देता है दही।

 


ये भी पढिये.....गर्मी में शरीर का सुरक्षा कवच है पुदीना

Post a Comment

Previous Post Next Post