शहर में दो जगह नगर निगम की कार्यवाही जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

बुरहानपुर - नगर निगम द्वारा शुक्रवार दोपहर को दो जगह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई पहली कार्रवाई शिकारपूरा क्षेत्र में की गई चार पांच लोगों ने हॉकर्स जोन के लिए चयनित जमीन पर दुकानों का निर्माण कर लिया इसमें दो दुकानों को जेसीबी की मदद से हटवाया गया तो वहीं बस स्टैंड पर भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई बस स्टैंड पर दुकान संचालकों ने अपनी मनमानी से अपनी-अपनी दुकानों के बाहर पांच पांच फिट अतिक्रमण कर रखा था ।
इसकी शिकायत लगातार मिलने पर जिला प्रशासन की पहल पर नगर निगम अभियान चलाकर कार्रवाई की और कुछ दुकानदारों की सामग्री भी जब्त की बस स्टैंड पर दुकाने नगर निगम ने किराए पर दे रखी है लेकिन दुकानो का सामान दुकानों के बाहर तक फैला कर रखते हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जेसीबी की मदद से बस स्टैंड परिसर के टब वगैरा भी हटा दिए गए अगर इसी तरह शहर में प्रशासन की लगातार कार्रवाई चलती रही तो शहर  अतिक्रमण मुक्त हो सकता है ऐसे कई क्षेत्रों और बाजार भी है जहां लोगों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है शहर का मेन मार्केट अनाज मार्केट अतिक्रमण की चपेट में है यहां दुकानदारो द्वारा और फल फ्रूट सब्जी के ठेले बी चौराहा पर लगे होने से और तो टांगा स्टैंड  होने से हर रोज आवागमन करने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर नगर निगम एक और भी अपना ध्यान आकर्षित करते हुए कठोर कार्यवाही करती है तो शहर का अनाज मार्केट अतिक्रमण मुक्त हो सकता है

Post a Comment

Previous Post Next Post