जल शक्ति से जल जीवन पर केंद्रित होगा मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला-पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर - आदिशक्ति के पर्व चैत्र नवरात्र के अवसर पर बुरहानपुर के ग्राम धामनगांव में नव वर्ष गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल से श्री राम नवमी 10 अप्रैल 2022 तक मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का आयोजन होगा। जिसमें प्रतिदिन अनेक आयोजन होंगे। नवरात्रि के 9 दिनों तक भूमिगत जल पुनर्भरण को समर्पित होकर गांव-गांव में जल चेतना के संकल्प और संकल्प से सिद्धी की ओर कार्य किए जाएंगे। इस वर्ष का ग्रामोदय मेला जल शक्ति से जल जीवन पर क्रेन्द्रित होगा। वहीं जनसंवाद, भजन संध्या, कीर्तन, कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता, कांटा कुश्ती का दंगल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान, महिलाओं एवं बच्चों के लिए मीना बाजार, झुले, चौपाटी, मिक्की माउस, ऊंट, घोड़े, कुल्फी, आईस्क्रीम, बर्फ के गोेले की दुकानों सहित युवक, युवतियों की पसंदीदा कपड़ों की दुकानें इस आयोजन की मुख्य विशेषता होगी। यह जानकारी ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने दी। बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा कर विचार-विमर्श किया गया। मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला की सफलता हेतु मार्गदर्शक मंडल एवं प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। मां वाघेश्वरी देवी ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक किसन पाटिल है। मेला संयोजक जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, सह संयोजक विनोद चौधरी, अध्यक्ष दिनकर नारायण पाटिल, उपाध्यक्ष संजय पवार, सचिव प्रदीप पाटिल एनपुरकर एवं सह-सचिव नीतिन महाजन को बनाया गया है। मेले में 9 दिनों तक मंदिर प्रांगण स्थित मेला परिसर में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें 2 अप्रैल से प्रतिदिन जनजागृति कार्यक्रम अंतर्गत जल संरक्षण पानी रोको एवं स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन प्रातः8 बजे से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी तो सायंकाल 5 बजे से कबड्डी प्रतियोगिताओं के मुकाबले होंगे। 8 अप्रैल 2022 को दोपहर 3 बजे से कांटा कुश्तियों का शानदार दंगल होगा। 8 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से श्रीराम जन्मोत्सव निमित्त महाप्रसादी हेतु भंडारे का आयोजन होगा। ज्ञात हो कि क्षेत्र की जागरूक जनप्रतिनिधि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा लगभग 14 वर्षों से चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी देवी मंदिर परिसर अंतर्गत ग्रामीण परिवेश के आवासीय संरचना में रूकती है

Post a Comment

Previous Post Next Post