जिला अस्पताल का पुराना सामान अफरा तफरा कर शासकीय राशि गबन करने को लेकर जांच टीम हुई गठित

बुरहानपुर -  दो दिन पहले पुराना जिला अस्पताल का पुराना अनुपयोगी सामान को गणपति थाने के पीछे एक हाशम कबाड़ वाले की दुकान में बेचने का मामला सामने आया था।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लीया और कलेक्टर प्रवीण सिंह ने टीम गठित करके अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी को जांच अधिकारी बनाया अधिकारी ने डॉक्टर सिविल सर्जन शकील अहमद आरएमओ डॉ प्रतिक नवलखे और हाशम कबाड़ वाले को नोटिस जारी किया साथ ही अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने सोमवार को दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड देखें हम आपको बता दें कि समाजसेवी सूर्यकांत ने एसपी ओर लालबाग थाने में लिखित शिकायत की उन्होंने पुराना सामान बिना टेंडर के खरीदने और बेचने की शिकायत की 2 दिन पूर्व जिला अस्पताल का अनुपयोगी सामान पांच छे ट्रक भरकर बिना टेंडर जारी किए हाशम कबाड़ वाले को बेच दिया हाशम कबाड़ वाले पर शहर के विभिन्न थानों में चोरी का सामान खरीदने बेचने के संबंध में कई प्रकरण दर्ज है सिविल सर्जन डॉक्टर शकील खान द्वारा शासकीय पुराने सामान को दैनिक समाचार पत्र मे नीलामी की विज्ञापित निकाले बिना षड्यंत्र हाशम कबाड वाले को दे दिया ऐसा माना जाता है कि डॉक्टर शकील खान ने स्वयं ही लाभ कमाया क्योंकि कुछ दिन पूर्व डॉ शकील खान का स्थानांतरण बुरहानपुर से बाहर हो जाने के उपरांत डॉक्टर शकील खान हाशम कबाड़ वाले के साथ शासन को हानि पहुंचाने और खुद को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य प्रक्रिया का पालन किया बगैर शासकीय सामान को अफरा तफरा करके लाखों रुपए शासकीय राशि का गबन किया

Post a Comment

Previous Post Next Post