कलेक्टर प्रवीण सिंह ने टीएलएल मेला का किया शुभारंभ

बुरहानपुर -  शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) मेला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य वेस्ट मटेरियल से शिक्षकों द्वारा निर्मित सामग्री से स्कूली बच्चों को कैसे पढ़ाया जाये। मेला का शुभारंभ कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र महाजन, ब्लॉक एज्युकेशन आफिसर, बीआरसी सहित अन्य अधिकारीगण व शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिला स्तरीय शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) मेला अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वेस्ट मटेरियल से शिक्षकों द्वारा निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग शाला स्तर पर बेहतर रूप से करें तथा बच्चों को पढ़ानें में इसका उपयोग अधिक से अधिक किया जाये। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने वेस्ट मटेरियल से निर्मित शिक्षण सहायक सामग्री प्रदशर्नी स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post