बुरहानपुर - कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों को रंगों के त्यौहार होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने जिलेवासियों को संदेश देते हुए कहा कि होली खुशी और आपसी सदभाव का पर्व है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण तथा आपस में मिल-जुल कर त्यौहार मनाने की अपील की है।