पति-पत्नी का विवाद पत्नी ने पिया जहर बच्चों की सूझबूझ से बच गईं जान

 बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र में डवालीकला में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके चलते पत्नी ने कीटनाशक दवाई (जहर) पी लिया और अपनी जान लेने का प्रयास किया है  लेकिन समय रहते ही बच्चों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई इसकी सूचना महिला के छोटे-छोटे बच्चों ने परिजनों को कहा कि मम्मी ने दवाई पी ली है परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर में लाएं दरअसल धना बाई पति सरदार 37 निवासी डवालीकला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद धना बाई ने कीटनाशक दवा पी ली घर में मौजूद महिला के दो छोटे-छोटे बच्चो ने परिवार के  लोगो को घटना की जानकारी दी परिजनों ने उसे खकनार उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बुरहानपुर में रेफर किया गया जिसका उपचार जारी है

Post a Comment

Previous Post Next Post