जल शक्ति अभियान कैच द रेन अंतर्गत जल सम्मेलन संपन्न

बुरहानपुर -  जिले में बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत जल शक्ति अभियान कैच द रेन अंतर्गत एक दिवसीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया जल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए जिले में बेहतर कार्य किये जा रहे है उन्होंने कहा कि आगामी दिवसों में बारिश के पूर्व ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए कार्य जारी है उन्हें पूर्ण कर लिये जाये और नवीन कार्यो के लिए अभी से ही कार्ययोजना तैयार कर ले उन्होंने उपस्थितजनों से कहा कि हमें आने वाले कल और भविष्य की चिंता करते हुए बरसात के जल को सहेजना होगा इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है जल सम्मेलन में इंदौर से आये जल विशेषज्ञ डॉ.सुनील चतुर्वेदी ने जल विषय एवं जल की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पानी का विषय सभी के लिए बन गया है पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पानी विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि आज से लगभग 30 वर्ष पूर्व हमारे जल स्त्रोत कुएं, बावड़ी, झिर,नदी, हैण्डपंप इत्यादि हुआ करते थे लेकिन अब यह मात्र ट्यूबवेल पर रहा गया है पानी के जल स्तर की चिंता करते हुए सभी नागरिकों को आगे आकर बरसात के जल संग्रहण करना होगा उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपने-अपने खेतों में खेत तालाब बनाकर बारिश के पानी को रोके इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस भूमि से तब तक जल निकाल सकेंगे जब तक इसमें पानी डालते रहेंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पानी परिवार ग्रामीणों को जल की महत्वता बताते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने कार्य किया है यह प्रशंसनीय है जल सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का संदेश भी सुना गया जल सम्मेलन में सुझाव व शंकाओं का समाधान किया गया ग्राम निमंदड़ के उज्जवल चौधरी और बोरसल के युवराज पाटिल ने अपने-अपने खेत में जलसंरक्षण हेतु बनाये गये जल संरचनाओं के फायदे बताते हुए अनुभव साझा किये इस अवसर पर बंभाड़ा के कलाकारों द्वारा पानी रोकने हेतु गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उपस्थिजनों को शपथ भी दिलाई यह सम्मेलन जिला पंचायत एवं जन सहयोग परिषद द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जल सम्मेलन का शुभारंभ कलश व भारत माता केछायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस, कलेक्टर प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, बुरहानपुर विकासखण्ड के सदस्यगण, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post