बुरहानपुर - जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनांतर्गत अपराजिता आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यह प्रशिक्षण कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लेई के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।
खेल विभाग के सहयोग से अयोजित प्रशिक्षण मे लगभग 150 किशोरी बालिकाआत्मरक्षा कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है आत्मरक्षा के साथ साथ किशोरी बालिकाओ के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ बालिका शिक्षा बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर उन्मुखीकरण सुनील सेन जिला समन्वयक व ममता यूनिसेफ द्वारा एवं कराते प्रशिक्षण का समन्वय खेल विभाग के उमेश कोष्टा द्वारा किया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार