वक्फ बोर्ड की जमीन से एसडीएम ने हटाया अतिक्रमण

बुरहानपुर - लोधीपुरा क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की जमीन पर एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया था कुछ भाग में चना और गन्ने की फसल लगा भी ली साथ ही रास्ते में एक टीन का शेड  बनाकर भगवान की प्रतिमा विराजित कर दी।
शिकायत पर शनिवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पंचनामा बनाया , प्रतिमा को सम्मान पूर्वक रामझरोखा मंदिर नागझिरी पर विराजित कर दिया गया।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि खसरा नंबर 189 के कुछ भाग में एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है चना गन्ना और अन्य फसलें भी उगा दी है यह जमीन वक्फ बोर्ड की है ।

शिकायत मिलने पर एसडीएम काशीनाथ बडोले ने गणपति थाना पुलिस के साथ टीम गठित कर कर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों की मदद से टीन के शेड को हटाया और साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को सम्मान से राम झरोखा मंदिर में विराजित किया। एसडीएम काशीनाथ बडोले ने बताया कि वक्फ बोर्ड की जमीन के रास्ते में किसी व्यक्ति ने गणेश जी की प्रतिमा को विराजित किया 
हमने उसका अतिक्रमण हटाया जिसने अतिक्रमण किया वह सामने नहीं आया और गणेश जी की प्रतिमा  को भी राम झरोखा मंदिर में स्थापित किया इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया हालांकि प्रशासन की टीम में जब तक कार्रवाई कर चुकी थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post