बुरहानपुर। नगर के सेवासदन महाविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष वाणिज्य संकाय 1981-84 (डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, मध्यप्रदेश से संबद्ध) बैच के लगभग 70 पूर्व छात्र अपने मातृत्व संस्थान में एकत्रित हुए। जहां उन्होने 1981- 84 बैच (वाणिज्य) विद्यार्थीयों को पढ़ाने वाले प्राध्यापकजन का शॉल-श्रीफल देकर पुष्पमालाओ से सम्मान भी किया।
37 साल बाद सोशल मीडिया के माध्यम से आपस मे जुड़े इन लोगों ने सपत्निक, सपरिवार यहाँ पहुंच कर कालेज की अपनी भूली-बिसरी यादों को ताजा किया।
यह जानकारी देते हुए श्री बलराज ना. नावानी ने बताया कि यह मित्रमिलन समारोह 2 दिवसीय होगा। जिसमें टोरंटो, इंदौर, भोपाल, खंडवा, मध्यप्रदेश सहित कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में निवासरत सखा-सखियां भाग ले रहे हैं।
मित्रमिलन समारोह के 2 दिवसीय आयोजन में सहपाठियों के साथ प्राध्यापक गण का ग्रुप फोटो भी लिया गया तथा पूर्व छात्रों ने प्राध्यापक सर्व श्री प्रो. वीरेंद्रसिंह हजारी प्रो. विजय दीक्षित, प्रो. विमलचंद्र जैन, प्रो. चंद्रशेखर त्रिपाठी, लेखपाल चन्दनभाई, ध्रुव भाई का सम्मान किया गया।
प्राध्यापकों श्री सी.एस.त्रिपाठी, श्री विजय दीक्षित के आशीर्वचनों सहित कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हेमन्द्र गोविन्दजीवाला ने एवं छात्रों की ओर से श्री मनोज तारवाला ने विचार व्यक्त किए।
दो दिवसीय मित्रमिलन समारोह का समापन 13 मार्च 2022, रविवार को गायत्री गोलोक धाम में होगा।
कार्यक्रम को एक अनुकरणीय उदाहरण बनाने में सर्व श्री सुनिल माहेश्वरी, प्रकाश कापडिया, हेमेन्द्र गोविंदजीवाला, मनोज तारवाला, बलराज नावानी, यशवंत चौकसे, शेख कय्युम, जगदीश हजारी आदि अनेक साथी जुटे हुए थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार