* आम आदमी पार्टी की पंजाब में बल्ले बल्ले हो गई है. बरसों पुरानी पार्टियों को पछाड़ AAP ने पंजाब की सियासत पर कब्जा जमा लिया है. इसी के साथ पंजाब के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान की मेहनत रंग लाई.
* ये वही भगवंत मान हैं जिन्होंने राजनीति के लिए अपने परिवार का त्याग कर दिया था. वो ही भगवंत अब पंजाब की राजनीति में नया परचम लहराएंगे.
* 2015 में भगवंत मान का परिवार बिखर गया था. भगवंत मान का उनकी पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक हुआ था. भगवंत मान के दो बच्चे हैं.
* वे लेकिन क्या आपको मालूम है उनके बच्चे उनसे बात नहीं करते. इसका खुलासा खुद भगवंत मान ने एक इंटरव्यू में किया था.
* उनके मुताबिक, उनकी बच्चों से फोन पर बात नहीं होती. भगवंत ने खुद माना कि परिवार को समय न दे पाने के चलते उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली. फिर आपसी सहमति से दोनों का तलाक हुआ. भगवंत शादी टूटने के बाद पंजाब को ही अपना परिवार बताते हैं.
* भगवंत मान ने साल 2011 में राजनीति में एंट्री की थी. राजनीति में आने से पहले भगवंत मान को आपने कई मशहूर कॉमेडी शोज में देखा होगा.
* वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आए थे. वे पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं
* उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को भारत में पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था
* उन्होंने पंजाब के संगरूर जिले के एस.यू.एस सरकारी कॉलेज से बीकॉम (फर्स्ट यीयर) किया है
* उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से विवाह किया, बाद में साल 2015 में दोनों अलग हो गए, इस जोड़ी के दो बच्चे हैं
* उन्होंने फिल्म ‘कचहरी’ से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। उन्होंने 2018 तक 12 से अधिक फिल्में की
* भगवंत मान क्रिएटिव म्यूजिक कंपनी में शामिल हो गए और शो करना शुरू कर दिया। वह 2013 तक डिस्कोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय थे
* 2014 में कार्मिक,लोक शिकायत, कानून और न्याय,परामर्श समिति, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज और पेयजल और स्वच्छता समिति के सदस्य बने
* उन्होंने मार्च 2014 में पंजाब की पीपल्स पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए साथ ही चुनाव भी लड़े
* 2019 लोक सभा चुनाव में भगवंत मान एक बार फिर आप के टिकट पर संगरूर से सांसद चुने गए
* उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज, सुनाम के लिए दो स्वर्ण पदक जीते।
* पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भूजल के प्रदूषण के परिणामस्वरूप शारीरिक रूप से विकृतियों वाले बच्चों की मदद के लिए मान सफलतापूर्वक एक गैर सरकारी संगठन "लोक लहर फाउंडेशन" चला रहे हैं
Tags
व्यक्ति विशेष