* योगी आदित्यनाथ भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है
* योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तब उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर नामक गाँव में हुआ था
* योगी आदित्यनाथ का जन्म का नाम अजय सिंह बिष्ट है
* इनके पिताजी का नाम आनंद सिंह बिष्ट है
* योगी आदित्यनाथ ने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में टिहरी के गजा स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की
* 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की
* 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये ए.बी.वी.पी. से जुड़ गए
* 1992 में से इन्होंने गणित में बी.एस.सी. की परीक्षा पास की
* 1993 में गणित में एम.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर रिसर्च करने योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आए यहां गोरखनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ जी की नजर इन पर पड़ी
* प्रारब्ध की प्राप्ति से प्रेरित होकर योगी आदित्यनाथ ने 22 वर्ष की अवस्था में सांसारिक जीवन त्यागकर सन्यास ग्रहण कर लिया
* 1994 में ये पूर्ण सन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया
* 1998 में योगी आदित्यनाथ सबसे पहले गोरखपुर से चुनाव भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़े और जीत गए तब इनकी उम्र महज 26 साल थी
* आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे
* 1999 में ये गोरखपुर से दोबारा सांसद चुने गए 2004 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता
* 7 सितम्बर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था इस हमले में वे बाल-बाल बच गये। यह हमला इतना बड़ा था की सौ से अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहुलुहान कर दिया
* 2009 में ये लोकसभा चुनाव में 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे
* 2014 में पांचवी बार एक बार फिर से दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर ये सांसद चुने गए
* 2017 में विधानसभा चुनाव में बी.जे.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया इन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया उक्त चुनाव में बी.जे.पी. ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
* 19 मार्च 2017 को, जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के, मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली
* योगी आदित्यनाथ 'हिन्दू युवा वाहिनी' के संस्थापक हैं इन्होंने अप्रैल 2002 मे हिन्दू युवा वाहिनी बनायी
* आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त भी हैं
* इनकी छवि कथित तौर पर एक कट्टर हिन्दू नेता की है
* सहभोज के माध्यम से योगी आदित्यनाथ ने छुआ-छूत और अस्पृश्यता की भेदभावकारी रूढ़ियों पर जमकर प्रहार किया
* इन्होंने गोरक्षा के लिए आम जनमानस को जागरूक करके गोवंशों का संरक्षण एवं सम्वर्धन करवाया
* उनका जीवन एक योगी का जीवन है, सन्त का जीवन है
Tags
व्यक्ति विशेष