बुरहानपुर में इन दिनों नई विकसित हो रही कॉलोनियों में बडी संख्या में मकानों का निर्माण हो रहा है इसी का फायदा उठाते हुए नक्काल गिरोह सक्रीय हो गया है स्थानीय ब्रांडेड टेक्समो पाइप कंपनी को लगातार ग्राहकों से उनके प्रोडक्ट के खराब आने की शिकायते मिल रही थी जब कंपनी के स्टाफ ने शिकायत करने वाले ग्राहक के निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण किया तो उनके होश फाख्ता हो गए टेक्समो पाईप के नाम से मकान मालिक को सप्लाय किया गए पाईप असल में टेक्समो के मिलते जुलते घटिया ब्रांड के पाइप लगाए जा रहे थे जिसकी कंपनी की ओर से लीगल ऑफिसर आफताब सलीम ने पुलिस थाना लालबाग को शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने पाईप सप्लाय करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि ठेकेदारों व्दारा सप्लाय करने वाले पाइप को ठीक से देखे और नकली होने के शंका पर कंपनी के कस्टमर केयर पर सूचना दे एसपी राहुल कुमार ने बताया कंपनी के प्रतिनिधी ने लालबाग थाना पुलिस को शिकायत की थी शिकायत पर जांच करने के बाद पाया गया के कंपनी के पूर्व कर्मचारी रहे लोकेश पिता ललित चौकसे निवासी लालबाग किशेर पिता चंदूलाल ज्ञानी निवासी सलीम कॉलोनी ने जलगांव से पाइप लाकर उन पर टेक्समो से मिलता जुलता नाम टाक्समो अंकित कराकर मकान मालिकों को टेक्समों पाइप के नाम से सप्लाय कर रहे थे दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी व कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
Tags
बुरहानपुर समाचार