बुरहानपुर (9.2.2021) -
बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार आज 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. हालांकि कुछ दिनों से कोरोना के केसों में कमी आयी है। और रिकवरी रेट भी सुधरा है। धीरे धीरे स्थिति नियंत्रण में आ रही है।
अभी तक जिले में कुल 3069 लोग कोरोना पोज़िटिव के रूप में दर्ज हो चुके हैं।
आज 9 फरवरी शाम 5.00 बजे स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में कुल 2 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में एक महिला (28 वर्ष)और एक पुरूष(21 वर्ष) है।
वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 23 हैं व आज 10 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर को जा चुके हैं।
अधिकांश अपने रिश्तेदारों, परिचितों या संक्रमित के संपर्क में आने संक्रमित हुए है।
संक्रमितों की क्षेत्रवार स्थिति -
बम्भाड़ा
सिवल,नेपानगर
जिला प्रशासन निरंतर लोगों से आव्हान कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान ना दें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना अनिवार्य है,पालन ना करने वालों पर चालानी कार्यवाही ज़ारी है। टीकाकरण के तहत 15 वर्ष से 18 तक की आयु वर्ग व प्रिकॉशन डोज़ लगाये जा रहे हैं।
बुरहानपुर का काला ताज़महल और उसके रहस्य.... 👈 लिंक को टच कर देखें वीडियो