बुरहानपुर - ग्राम बंभाड़ा में गायों को संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गौशाला संचालित है आज कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ग्राम बंभाड़ा पहुंँचकर गौशाला में पशुओं को रखने हेतु कक्ष, पेयजल, पशु आहार तथा चारा रखने की व्यवस्थाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्कूली शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण, ग्रामीणजन, संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही पौधारोपण करते हुए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गौशाला के समीप पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया कलेकटर ने कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने घर, आंगन में एक-एक पौधा अवश्य लगाये तथा पर्यावरण संरक्षण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें अंकुर अभियान के अंतर्गत गौशाला की पोषण वाटिका में शिक्षक, शालाओं के बच्चों तथा समूहों की महिलाओं द्वारा 200 पौधों का रोपण किया गया तथा पौधों की फोटोग्राफ्स वायु दूत एप पर अपलोड किये गये निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों से परीक्षा की तैयारी एवं टीकाकरण के संबंध में चर्चा की एवं टीका के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गौशाला में कार्यरत् स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और बेहतर कार्य करने तथा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेडक्रास के माध्यम से 1-1 हजार रूपये की आर्थिक मदद करने की बात कही गौशाला में गायों के चारे की व्यवस्था हेतु 2 माह के पशु आहार की व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया
Tags
बुरहानपुर समाचार