बुरहानपुर- शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने समीक्षा बैठक आहूत की उन्होंने नगरीय निकाय बुरहानपुर नेपानगर शाहपुर तथा जनपद पंचायत बुरहानपुर खकनार में किये गये कार्यो की गहनता के साथ समीक्षा की आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने नगरीय निकायों एवं जनपदों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को गंभीरता के साथ करें। नगर निगम को निर्देशित किया कि वार्डवार डाटा तैयार करें तथा कैंप लगाकर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। वहीं जनपदों में भी कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया तथा प्रतिदिन की प्रगति जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिये नागरिक आयुष्मान कार्ड के लिए संपर्क करें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। ग्रामीणजन अपने संबंधित पंचायत तथा रोजगार सहायक से कार्ड बनवाने हेतु संपर्क कर सकतें है