बुरहानपुर - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार गठित दल द्वारा जिले के 34 उर्वरक विक्रेताओं के उर्वरक गोदाम सील कर कृषि एवं राजस्व विभाग की सयुंक्त टीम के माध्यम से म्यूरेट ऑफ़ पोटाश उर्वरक का भौतिक सत्यापन कराया गया है किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार अरिहंत फ़र्टिलाइज़र बुरहानपुर पर आईपीएल कम्पनी का एमआरपी 1040 रुपए के कुल 140 बेग, सीएफसीएल कम्पनी का एमआरपी 1350 रुपए के कुल 113 बेग मोजेक कम्पनी का एमआरपी 1340 रुपए के कुल 239 बेग, गणेश कृषि केंद्र दर्यापुर पर सीएफसीएल कम्पनी का एमआरपी 1350 रुपए के कुल 58 बेग गुरुकृपा कृषि केंद्र दर्यापुर पर सीएफसीएल कम्पनी का एमआरपी 1350 रुपए के कुल 92 बेग,चक्रधर स्वामी बायोटेक एण्ड एग्रो एजेंसी डोईफोडिया पर आईपीएल कम्पनी का एमआरपी 1040 रुपए के कुल 250 बेग, सीएफसीएल कम्पनी का एमआरपी 1350 रुपए के कुल 45 बेग नवकार फ़र्टिलाइज़र सिरपुर पर आईपीएल कम्पनी का एमआरपी 1040 रुपए के कुल 156 बेग एनएफएल कम्पनी का एमआरपी 1100 रुपए के कुल 134 बेग सीएफसीएल कम्पनी का एमआरपी 1350 रुपए के कुल 74 बेग इस प्रकार कुल 1301 बेग म्यूरेट ऑफ़ पोटाश उर्वरक 06 विक्रेताओं के यहाँ भंडारित पाया गया है, जिसका वितरण ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की ड्यूटी लगाकर किया जा रहा है