जिले की 168 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 2 करोड़ से अधिक की राशि वितरित

बुरहानपुर -  मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से प्रदेश की समस्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर बुरहानपुर एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पूर्व जनपद पंचायत बुरहानपुर अध्यक्ष किशोर पाटील, परियोजना प्रबंधक सरिता स्वामी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण ने कार्यक्रम को देखा व सुना इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने जिले की 168 स्वयं सहायता समूहों को 2 करोड़ 50 हजार रूपये का डमी चेक देकर सम्मानित किया

Post a Comment

Previous Post Next Post