फर्जी चेक देकर व्यापारियों से से माल खरीदने वाला ठगी पकड़ाया

बुरहानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा बाजार हार्डवेअर बाजार के व्यापारियों ने एक ऐसे गिरोह के सदस्य को पकडकर पुलिस के हवाले किया है जो व्यापारियों से सामान खरीदकर भुगतान चेक से करता है और वह ऐसी बैंकों के चेक देता है जो बैंके बंद हो चुकी है चेक के अनादण होने पर व्यापारी मोबाईल पर संपर्क करते है तो भुगतान देने को लेकर टालटाल करता है जिसकी शिकायत पीडित व्यापारियों ने पुलिस को की है।

आज जब वह ही गिरोह का सदस्य एक दुकान पर इसी तरह माल खरीदने आया तो व्यापारी ने सभी व्यापारियों को व्हाट्सअप ग्रुप पर सूचना दी सूचना के बाद पीडित व्यापारियों ने इस गिरोह के सदस्य को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया आरोपी पडोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जामोद निवासी साजिद देशमुख बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

Post a Comment

Previous Post Next Post