बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में स्थापित हुई कॉल्पोस्कोपी मशीन

बुरहानपुर -  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप बुरहानपुर जिला चिकित्सालय को कॉल्पोस्कोपी मशीन की सौगात मिली है मशीन स्थापित होने से बुरहानपुर जिलेवासियों सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को सुविधा मिल सकेंगी ज्ञात हो कि इस संबंध में पूर्व मंत्री चिटनिस ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से मुलाकात कर बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में यह मशीन स्थापित किए जाने की मांग रखी थी ।
अर्चना चिटनिस एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही कलेक्टर प्रवीणसिंह के द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया है पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक हैं मौजूदा समय में श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मांग बढ़ती जा रही है बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में कॉल्पोस्कोपी मशीन स्थापित होने से महिलाओं में कैंसर होने से पूर्व ही पहचान हेतु बहुत ही उपयोगी है इस मशीन से मुख्य रूप से बच्चा दानी के नीचे के भाग के कैंसर की जांच की जाएगी इस आधुनिक मशीन से सर्वाइकल कैंसर होने से पूर्व ही पहचान की जा सकेगी और उसका निश्चित इलाज किया जा सकता है कैंसर गंभीर और जटिल बीमारी है, प्रारंभिक अवस्था में लक्षणों एवं संकेतों को पहचान कर जांच कराने से समय रहते इसे रोका जा सकता है कैंसर होने के पूर्व एवं शुरुआत में कैंसर का पता चलने पर इलाज संभव है अर्चना चिटनिस ने कहा ने कॉल्पोस्कोपी द्वारा सरवाइकल कैंसर के पता लगाने एवं शुरुआती उपचार में मदद करती है गंभीर बीमारी विकराल रूप नहीं ले लेती है और इस बीमारी का समय रहते उपचार एवं रोकथाम की जा सकती है जिला अस्पताल में अब इस सुविधा से सरवाइकल कैंसर की पहचान कर इस गम्भीर बीमारी के शीघ्र उपचार में बहुत उपयोगी साबित होगी। इस मशीन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए हैं। इस मशीन से ओपीडी में ही मात्र 10-15 मिनिट में जांच हो जाती है जाँच में किसी तरह की तकलीफ नहीं होती हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post