जल जीवन मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित , प्रशिक्षणार्थियों ने सीखी तकनीकि बारीकियाँ

बुरहानपुर - जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही है इसी श्रृंखला में आज कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बुरहानपुर द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंद जीवाला ऑडिटोरियम में प्लंबर फिटर कंस्ट्रक्शन एवं मेशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन परामर्शदाता राणा आर.के.सिंह, कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट प्रवीण सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, सहायक कलेक्टर प्रखर सिंह, आईटीआई प्राचार्य पी.एल.पुवारे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे
प्रशिक्षणार्थियों को कलेक्टर ने किया संबोधित कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्रशिक्षण अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर पहला ऐसा जिला है जहां पर जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण निकायों में घर-घर नल के माध्यम से पानी पहुँचाया जा रहा हैं इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में जैसें बुरहानपुर नगर निगम, नगर परिषद् नेपानगर तथा शाहपुर में जल आवर्धन योजनान्तर्गत कार्य चल रहा है इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञाषाओं का समाधान भी किया बुरहानपुर जिले में अपनाये जा रहे नवाचार प्रशसंनीय राष्ट्रीय जल जीवन मिशन परामर्शदाता राणा आर.के.सिंह ने जिले में चल रहे जल जीवन मिशन अंतर्गत किये जा रही गतिविधियों, कार्यो की प्रशंसा व्यक्त की उन्होंने प्रशिक्षण अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप यहाँ पर प्रशिक्षण की बारीकियों को समझे, ताकि आप अपनी फील्ड में बेहतर रूप से कार्य संपादित कर पायें

Post a Comment

Previous Post Next Post