शहर में मुस्लिम समाज जनों ने मनाया कुंडे का त्यौहार

बुरहानपुर -  हजरत इमाम जाफर सादिक रहमतुल्ला अलय की 1321वी विलादत पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मुस्लिम समाज द्वारा घरों में कुंडे की नियाज दिलाई गई उर्दू महीना रजब के महीने की उर्दू तारीख 22 को नियाज दिलाई जाती है आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत इमाम जाफर सादिक के नाम की नियाज दिलाई है मिट्टी के बने कुंडे में खीर पूरी को रखकर नियाज दिलाई जाती है छोटे-छोटे बच्चे और बड़े एक दूसरे के घर जाकर तबर्रुक खाते हैं मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में नियाज दिला कर रस्मे में अदा की और इस दिन छोटे-छोटे बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला त्योहार को लेकर 1 दिन पूर्व ही बाजारों में ड्राई फ्रूट मिठाईयां और फूलों की दुकानें सजी होती है लोगों ने 1 दिन पूर्व सामान खरीद कर हजरत इमाम जाफर सादिक के नाम की नियाज दिलाई

Post a Comment

Previous Post Next Post