फ्रोजन फूड्स को खाने से बीमार होने का बढ़ जाता है खतरा : देखें कौन सी हो सकती हैं समस्या


फ्रोजन फूड्स को कुछ समय के लिए सेफ रखने के लिए जो चीजें इनमें मिलाई जाती हैं वो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती. इन्हें खाने से बीमार होने का खतरा बरकरार रहता है. जानें इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स..

दिल से जुड़ी बीमारी

फ्रोजन फूड्स में मौजूद ट्रांस फैट्स क्लोज्ड धमनियों को प्रभावित करता है और इस कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ते हैं और इस कारण भी दिल की बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है.

कैंसर का खतरा

फ्रोजन फूड्स जरूरत से ज्यादा खाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रोजन हॉट डॉग, नॉनवेज और अन्य चीजें खाने से कैंसर होने के आसार 65 फीसदी होते हैं. इतना ही नहीं इससे पैनक्रिएटिक कैंसर भी हो सकता है. इसलिए आज ही फ्रोजन फूड्स का सेवन करना बंद करें और हेल्दी रहे.

वजन बढ़ने की दिक्कत

देखा जाए तो फ्रोजन फूड्स में सामान्य फूड्स की तुलना में दोगुना कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. इनके ज्यादा सेवन के शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है और इस कारण आपको वजन बढ़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. बता दें अचानक से वजन बढ़ने से घुटनों में दर्द की शिकायत भी होने लगती है.

डायबिटीज

फ्रोजन फूड्स में स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है. विशेषज्ञों की मानें तो खाना पचने से पहले ये ग्लूकोज शुगर में तब्दील हो जाता है और इस कारण शुगर लेवल हाई होने लगता है. इतना ही नहीं इस वजह से शरीर को और भी नुकसान होने के आसार बन जाते है.



Post a Comment

Previous Post Next Post