पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने नीमगांव-रेहटा पुल का निर्माण कार्य कराया शुरू

बुरहानपुर -  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर केऔद्योगिक क्षेत्र रेहटा खड़कोद के अधौसंरचना विकास कार्यांे को लेकर लगातार प्रयासरत् होकर प्रयत्नशील है इसी के अंतर्गत रेहटा नीमगांव पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से रूका हुआ था चिटनिस ने लगातार प्रयास एवं मॉनिटरिंग कर इस कार्य में आ रहे विलंब हो दूर किया शुक्रवार को पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मौका स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की शुरूआत कराई जिसके क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अर्चना चिटनिस एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य गुलचंदसिंह बर्ने, नितीन महाजन, प्रभाकर कोली, श्रीराम वाडिले, हेमराज पाटिल, प्रदीप पाटिल, किशोर पाटिल, प्रकाश महाजन, निलेश पाटिल, बाडू मसाने, अनिल पाटिल, उस्मान तड़वी एवं जयेश राउत आदि उपस्थित थे ज्ञात हो कि एक माह पूर्व अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर कलेक्टर प्रविणसिंह को उक्त समस्याओं से अवगत कराकर समाधान किए जाने की बात कही थी उल्लेखनीय है कि अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2017 में लगभग 80 एकड़ भूमि रेहटा-खड़कोद में उद्योग नगर हेतु चिन्हित कर नए उद्योग नगर का विकास कार्य लगभग 50 वर्षो के पश्चात प्रारंभ किया गया था ए.के.व्ही.एन.द्वारा अधौसंरचना विकास कार्य में राशि 25 करोड़ रूपए से अधिक का व्यय मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जा चुका हैं इसी के साथ ही मोहना नदी पर जिले के रेहटा में 80 मीटर लम्बा और 8.4 मीटर चौड़ा पुल निर्माण किया जाना है इस पुल निर्माण से जिले की औद्योगिक विकास को गति मिल सकेंगी अर्चना चिटनिस ने कहा कि 2 करोड़ 43 लाख 96 हजार की लागत का बनेगा बुरहानपुर देड़तलाई रोड़ इस पुल के माध्यम से शाहपुर और फोकनार से जुड़ जाएगा साथ ही रेहटा-खड़कोद में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विकास से इस पुल के निर्माण से लाभ होगा इस पुल के निर्माण के लिए किसानों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा लम्बे समय से मांग भी की जा रही थी जो अब पूर्ण होने जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post