स्कूल जाने का बोल घर से भाग निकले महाराष्ट्र के छात्र-छात्रा , बुरहानपुर पुलिस ने अभिभावकों को सौंपा

बुरहानपुर. स्कूल जाने का बोलकर घर से निकली एक छात्रा और एक छात्र दोनों घर से भाग निकले। दो दिन पहले महाराष्ट्र से बाइक से दोनों विद्यार्थी बैठकर खंडवा की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस की वाहन चैकिंग में जब इनका वाहन रोका तो डर के कारण अपनी पूरी बात उगल दी। यह सुन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र पुलिस और परिजनों को बुलाकर दोनों को सुपुर्द किया।

कक्षा दसवीं में पढऩे वाली छात्रा और छात्रा महाराष्ट्र के वरणगांव के बताए गए हैं। घर से स्कूल जाने का बोलकर बाइक से यह दोनों शहर छोड़ कर निकल गए। लेकिन इन्हें नहीं पता था कि रास्ते में चौकन्न पुलिस इनके आड़े आ जाएगी। बुरहानपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें रोक लिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पूरी बात उगल दी। बताया कि हम महाराष्ट्र के है और खंडवा जा रहे हैं। स्कूल जाने का बोल घर से निकल गए थे।
दोनों विद्यार्थी नाबालिग होने से पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत महाराष्ट्र पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले को पूरी जानकारी है। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज की थी। दोनों की उम्र 17 वर्ष की है और यह 13 फरवरी से घर से निकले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post