बुरहानपुर/14 फरवरी 2022/-जिले में आयुष्मान कार्ड हेतु नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में आगामी 21 से 26 फरवरी, 2022 तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने बैठक में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बेहतर रूप से शिविरों का आयोजन कर नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत नागरिकों को जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करवाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार किये जाये तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगरीय निकायों एवं जनपदों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता से संपादित करें। वार्डवार एवं ग्रामवार डाटा तैयार करें तथा कैंप लगाकर प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार