भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर विधानसभा के बहादरपुर मंडल के ग्राम बोरगांव में बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, उनका लाभ बूथ तक पहुंचे और हमारा बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सब कार्यकर्ताओं को काम करना है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हैं। हमारी बूथ समितियों में महिलाएं व सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हों इस बात का विशेष ध्यान रखें। 
प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुण्य विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपने जीवन का एक-एक पल और एक-एक क्षण संगठन का विस्तार करने के लिए न्यौछावर किया, वही महलों के पली-बड़ी राजमाता जी ने देश और जनसंघ के विचार के लिए कभी समझौता नहीं किया। राजमाताजी इंदिरा गाँधी के दमन के आगे कभी नहीं झुकी। ऐसे नेताओं ने जनसंघ और फिर भाजपा के संगठन को खड़ा किया। जिसके कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बना है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के 70 फीसदी भू-भाग पर सत्ता में है तो इसका प्रमुख आधार हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रति हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव और अथक परिश्रम का परिणाम है कि भाजपा एक सेवाभावी संगठन के रूप में लोगों के बीच पहचाना जा रहा है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राजमाताजी और कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे महापुरुषों ने संगठन के लिए जीवन पर्यंत जो काम किया उस काम को आगे बढ़ाने का माध्यम बूथ विस्तारक योजना है। इस योजना के माध्यम से संगठन का सुदृढ़ीकरण और हमारे कार्य का विस्तारीकरण तो होगा ही साथ ही इस महत्वकांक्षी अभियान और हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मध्यप्रदेश के हर बूथ पर आगामी चुनावों में भाजपा 51 फीसदी वोट हासिल करेगी। 
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और कई राज्यों में हमारी सरकारें है। इस बात का हम गर्व करते है लेकिन घमण्ड नहीं करते है। जबकि दूसरे दलों की जब सरकार आती है तो उनको घमंड हो जाता यहीं बात भारतीय जनता पार्टी को अन्य दलों से अलग रखती है। उन्होंने कहा कि हमारे बूथ विस्तारक अथक मेहनत और परिश्रम करके इस अभियान को सफल बनाने में पूरे प्राण प्रण से जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारे बूथ मजबूत और सशक्त हो, इसके लिए बूथ पर जाकर फिजीकल वेरीफिकेशन किया जा रहा है। हम 65 हजार बूथों का फिजीकल वेरीफिकेशन कर रहे है साथ ही बूथ को डिजिटल बूथ भी बना रहे है। 
इस दौरान शैलेन्द्र मिश्रा, देवेंद्र ठाकुर, दीपक महाजन, साहेबराव शंखपाल, योगेश महाजन, पवन साहू, मयूर महाजन, सुखलाल नाइके, योगेश आवरकर, राकेश चौहान, प्रशांत पाठक, ईश्वर महाजन, कैलाश महाजन, गुड्डू टेलर, गोपाल वाघ, गौरव महाजन, अमोल यादव, बूथ विस्तारक, एप संचालक सहित बूथ पदाधिकारी व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post