अगर इन आदतों को छोड़ देंगे तो निश्चित ही वजन कम करने में मिलेगी मदद


अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं और आपने इन आदतों को छोड़ दिया तो आपका वजन खुद ही आसानी से नियंत्रित हो जाएगा , जानिये क्या हैं वो बुरी आदतें -

● देर तक सोना -

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 8 से 9 घंटे की नींद जरूरी होती है. लेकिन इसे पूरा करने के लिए शाम को समय से सोना चाहिए और सु​बह जल्दी उठना चाहिए. सुबह का समय बहुत खास होता है. इस समय में आप अपने कई महत्वपूर्ण काम को समय से पूरा कर सकते हैं. अगर आप सुबह के समय देर तक सोते हैं तो आप पर पूरे दिन आलस हावी होता है. इससे आपका मोटापा बढ़ता है, साथ ही हार्ट और डायबिटीज की समस्याएं भी दूर होती हैं.

● बेड टी लेना -

रोजाना उठते ही बेड टी लेने की आदत भी बहुत खराब होती है. बेड टी मोटापा बढ़ाती है, साथ ही एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा करती है. सुबह की शुरुआत हमेशा पानी पीकर करनी चाहिए. खाली पेट पानी पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं.

● एक्सरसाइज न करना -

अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो न्यू ईयर से एक्सरसाइज करने का संकल्प लें. आज के समय में सारा काम लैपटॉप पर होता है. ऐसे में फिजिकल वर्कआउट बिल्कुल नहीं होता. इसके कारण मोटापा बढ़ता है, साथ ही एक्सरसाइज न करने से शरीर की मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है. ऐसे में आगे चलकर सर्वाइकल, आर्थराइटिस, कमरदर्द, साइटिका जैसी तमाम समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए रोजाना सुबह उठकर वर्कआउट की आदत डालें. इससे आपकी एक्सट्रा कैलोरी बर्न होती है और आपका वज​न कम होता है. ऐसे में आप तमाम समस्याओं से बचे रहते हैं.

● ब्रेकफास्ट स्किप करना -

कुछ लोग काम के चक्कर में सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, लेकिन सुबह के समय ज्यादा देर भूखा रहने से शरीर फूलने लगता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब होने की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए सुबह के समय रोजाना हेल्दी ब्रेकफास्ट लेने की आदत डालें.

● बाहर खाने की बुरी आदत -

अक्सर जुबान कुछ चटपटा और बाहरी फूड मांगती है, तो इस आदत को नियंत्रित कीजिए. शरीर में पोषक तत्वों का पहुंचना बहुत जरूरी होता है, ताकि शरीर सेहतमंद रहे. इसके लिए अपनी डाइट में दाल, अंकुरित अनाज, फल, सलाद, जूस, आदि को शामिल करें. इसके अलावा बाहरी फूड से परहेज करें।

ये भी देखें....🇮🇳👈 झंडे को टच कर वीडियो देखें व सब्सक्राइब भी करें


Post a Comment

Previous Post Next Post