एनएफटी यानी नॉन फंजिबल टोकन, एक डिजिटल संपत्ति है। यह ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है। इसकी मदद से तस्वीरें, जीआईएफ, वीडियो क्लिप, पेंटिंग और अन्य डिजिटल संपत्तियों का मालिकाना हक तय किया जाता है।
इसके बाद इसकी खरीद-बिक्री की जाती है। एनएफटी की खरीद और बिक्री डिजिटल रूप में ही होती है।
सरल शब्दों में कहें तो किसी डिजिटल संपत्ति को एनएफटी कराने का मतलब उसका मालिकाना हक लेना है। अगर आप कोई एनएफटी खरीदते हैं तो आपको एक टोकन दिया जाएगा। यह टोकन इस बात का सबूत होता कि आप उस डिजिटल संपत्ति के असली मालिक हैं। यानी आप उस डिजिटल संपत्ति को अपने हिसाब से बेच सकते हैं।
समझिए एनएफटी की और सामान्य खरीद-बिक्री में अंतर
फंजिबल वस्तुओं को समान मूल्य की वस्तुओं से बदला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर 10 रुपये के एक नोट को दूसरे 10 रुपये के नोट से बदला जा सकता है। क्रिप्टोकरेंसी भी फंजिबल होती हैं। लेकिन एनएफटी के साथ ऐसा नहीं है, जो इसे अलग बनाता है। क्रिप्टोकरेंसी की तरह एनएफटी की खरीद-बिक्री के लिए विशेष प्लेटफॉर्म हैं।
किसी एनएफटी की बिक्री का यह मतलब नहीं है कि जिस संपत्ति के लिए टोकन है वह वस्तु भी भेजी जाए। उदाहरण के तौर पर कई प्रसिद्ध पेंटिंग की एनएफटी बेची गई हैं लेकिन खरीदार को पेंटिंग नहीं मिली। यहां कीमत वस्तु से अधिक एनएफटी के मालिकाना हक के प्रमाणपत्र की होती है। यह प्रमाणपत्र एक डिजिटल वालेट में रहता है।
भारत में कई शख्सियतों ने लॉन्च किए एनएफटी कलेक्शन
ग्राफिक डिजाइनर, डिजिटल आर्टिस्ट, डिजिटल गेमिंग इंडस्ट्री के लोग एनएफटी पर अपनी संपत्तियां खूब बेच रहे हैं। इसके अलावा कई हस्तियों ने भी अपने एनएफटी कलेक्शन लॉन्च किए हैं। भारतीय शख्सियतों में अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, क्रिकेटर दिनेश कार्तिक जैसे कई लोग शामिल हैं, जो एनएफटी की दुनिया में दस्तक दे चुके हैं।

Tags
ज्ञान सँसार