बुरहानपुर - जिले के ग्राम इच्छापुर के आगे इच्छापुर फिलिंग स्टेशन के सामने शुक्रवार को शाम 5:00 बजे टाटा ट्रक ने महाराष्ट्र से बुरहानपुर आने वाले मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष एक महिला को टक्कर मारने से महिला के सिर में गंभीर चोट एवं नाक एवं सिर से खून निकलकर महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मोटरसाइकिल चालक के पैर मे गंभीर चोट आई है जिन्हे राहगीरों की मदद से गाड़ी में डालकर बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में भेजा गया है शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
Tags
बुरहानपुर समाचार