बुरहानपुर । डाकवाडी और राजपुरा वार्ड की सीमा पर आस्था का केन्द्र माता जी का भंदीर है इसी के पास बडा नाला बहता है जिसमे मुख्य समस्या पानी जमाव के कारण आस-पास के क्षेत्रवासीयो को बदबु के साथ हि मच्छर और इस तरह के किटाणुओ से पनपने वाली बिमारीयो का सामना करना पडता है। इसी को लेकर कांग्रेस नेत्री महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता भगत उपवास पर बैठी।
इस संबंध मे अधिक जानकारी देते हुए उन्होने बताया यहा स्थाई समाधान की आवश्यकता है, हम नगर पालिका के पास इस समस्या के लिए कई बार व्यक्तिगत मिलकर और लिखीत मे भी शिकायत दर्ज कराई पर स्थाई समाधान नही निकला है। पुर्व पार्षद प्रतिनीधी राजेश भगत भी गांधीवादी वेशभुषा मे उपवास मे शामिल हुए। वार्ड वासी नारायण राठौर, नरेंद्र सिंह गहलोत, माया गहलोत, दिनेश कपूर,मनोज वाघ, कलाबाई राठौर, मीराबाई राठौर, सुमन गहलोत ने भी कार्यक्रम मे शामील होकर समर्थन किया।