संभाग स्तरीय खो खो में बुरहानपुर ने इंदौर को हराया

बुरहानपुर. डीएवीवी की संभागस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में 8 जिलों के खिलाडिय़ों ने अपना दम दिखाया। सेवासदन महाविद्यालय के ग्राउंड में पहले दिन मंगलवार 4 मैच और दो सेमिफाइनल मैच खेले गए। इसमें बुरहानपुर एवं इंदौर टीम का फाइनल मुकबला बुधवार को हुआ, जिसमें बुरहानपुर की टीम ने बाजी जार ली। अब आठ टीमों से एक टीम राज्य स्तरीय के लिए बनेगी।

390 क्विंटल लकड़ी के बुरादे से तैयार किया मैदान -

संभागस्तरीय प्रतियोगिता के लिए कॉलेज के मैदान में लगभग 390 क्विंटल लकड़ी के बुरादे से खो-खो के मैदान को तैयार किया गया। जिससे खिलाडिय़ों को गिरते समय चोट नहीं लगने के साथ ही मैच खेलते समय में असानी होती है। 8 जिलों की टीमों के कुल 96 खिलाडिय़ों के साथ कोच भी टीम के साथ बुरहानपुर पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post