बुरहानपुर - पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के द्वारा तीन अलग-अलग ज्ञापन माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल जी संसद सदस्य खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के द्वारा माननीय शिवराज सिंह चौहान जी मुख्यमंत्री म, प्र शासन भोपाल के नाम प्रस्तुत किया गया जिसमें पेंशनर्स की चली आ रही विगत कई समय पुरानी लम्बित मांगे जैसे पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को राज्य के पेंशनर्स हित में विलोपन/समाप्त किया जावे , राहत राशि केन्द्र के समान देने बाबत, चिकित्सा भत्ता या चिकित्सा बीमा योजना लागू की जावे या आयुष्मान योजना का लाभ पेंशनर्स को दिया जावे।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 02,03,2020अनुसार 32 माह का एवं 27 माह का एरियर केन्द्र सरकार के परिपत्र दिनांक 12,02,2017 का अनुपालन करते हुए पेंशनर्स को भुगतान किया जावे, मध्य प्रदेश सिविल सेवाऐ पेंशन नियम 1976 के47परिवार पेंशन में संशोधन,आयु सीमा का बन्धन समाप्त किया जाए।
उक्त ज्ञापन सौंपते समय पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अता उल्ला खान, उपाध्यक्ष प्रकाश मराठे,अरूण अत्रे, मुकुंदसोहले, विनायकराव कामले रविन्द्र खोडके, प्रभाकर महाजन, हीरालाल मेहरा, गोपाल पाटिल, काशीनाथ पाटिल, भागवत महाजन, रामभाऊचौरी, जानकीराम बारी, नरेंद्र सिंधे जी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार