यह मंदिर पूर्वज से हैं। वसंत पंचमी पर बड़ी संख्या में यहां भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं।
बुरहानपुर. आधुनिक युग में इश्वर के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। अब बुरहानपुर में एक युवक ने अपने कुल देवी देवता का मंदिर को कुछ अलग सजावट देने का सोचा और जुट गया इस काम में। चार माह की मेहनत के बाद मंदिर को नोटों से सजाया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
यह आस्था का केंद्र बना रास्तीपुरा में। युवक रुपेश महाजन ने कहा कि वसंत पंचमी पर कुल देवी-देवता के मंदिर को अलग रूप में सजावट की जाती है। इस बार कुछ अलग करने का मन था। चार माह पहले नोटों से मंदिर सजाने के बारे में सोचा और जुट गया इस काम में। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। नए नोट चाहिए और बैंकों से मिलना आसान नहीं था। लगातार संपर्क करता रहा और चार माह लग गए 10, 20 और 50 के 50 हजार के नोट जुटाए गए। फिर मंदिर की सजावट में लग गया। दो दिन लगे मंदिर को सजाने में। नोटों को मंदिर की दीवार पर चस्पा किया गया।
रुपेश महाजन ने बताया कि यह मंदिर पूर्वज से हैं। वसंत पंचमी पर बड़ी संख्या में यहां भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं।