1- एक गिलास ठंडा पानी पिएं
ऐसा माना जाता है कि हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पिया जाए तो यह रुक जाती है. कुछ लोग का कहना है कि पानी पीते समय आपको अपनी नाक भी बंद करनी चाहिए. वहीं गिलास को घुमाकर दूसरे छोर से पानी पीना भी बेहतर होता है.
2- कुछ पल के लिए रोकें सांस
जानकारों का कहना है कि जब हिचकी आए तो अपनी सांसों को कुछ पल के लिए रोक लेना चाहिए. यह बहुत ही पुराना नुस्खा है और इससे हिचकी रोकने में मदद भी खूब मिलती है.
3- एक चम्मच शहद
एक थ्योरी कहती है कि हिचकी आने पर एक चम्मच शहद खाना फायदेमंद रहता है. अचानक से शरीर को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है.
4- उंगलियों को मुंह में डालें
यह तरीका हो सकता है कि आपको पसंद न आए लेकिन अगर बहुत ही ध्यान से अपनी उंगली को मुंह में ले जाने से भी हिचकी रोकने में मदद मिलती है. ध्यान रहे जल्दबाजी में ऐसा करने से आपको खासी आ सकती है. इसलिए यह प्रक्रिया ध्यान से करें और उंगली को मुंह में वहां तक ले जाएं, जब तक कि मुंह अपने आप ही हल्का-सा बंद न हो जाए.
5- अपने घुटनों को छाती तक लाएं
जैसे ही हिचकी आए आप तुरंत बैठ जाएं और अपने घुटनों को सीने तक ले आएं. इससे फेफड़ों पर दबाव पड़ता है और मांशपेशियों की सिकुड़न भी दूर होती है.
6- एक चम्मच पीनट बटर खाएं
बताया जाता है कि पीनट बटर खाने से भी हिचकी दूर हो जाती है. जब यह आपके दांत और जीभ से होते हुए खाने की नली में उतरता है तो इससे सांस लेने की क्रिया भी प्रभावित होती है और यह हिचकी रोकती है.
7- गर्दन पर आइस बैग रखें
हिचकी आने पर गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखने से भी मदद मिलती है.
8- अचानक से ध्यान भटकना
जानकारों का कहना है कि जब हिचकी आए और उसी समय कोई आपको हैरान कर देने वाली बात बताए तो इससे भी हिचकी रोकने में मदद मिलती है. दरअसल ध्यान भटकने से भी हिचकी रुक जाती है.
9- पेपर बैग में सांस लें
पेपर बैग में दस बार सांस अंदर लेने और छोड़ने से भी हिचकी रुक जाती है. इससे खून में कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल थोड़ा बढ़ जाता है जो नर्व्स को रिलैक्स करता है. इससे भी हिचकी रुक जाती है.
10- नींबू चबाना
अगर एल्कोहॉल पीने की वजह से हिचकी आ रही है तो नींबू चबाकर भी हिचकी रोक सकते हैं. नींबू का एक चौथाई टुकड़ा काट कर मुंह में डालें. फौरन हिचकी में आराम आ जाएगा.
अन्य उपाय -
1) एक चम्मच शक्कर मुंह में डालकर चूसने से भी लाभ प्राप्त होगा।
2) इलायची मिलाकर उबाले गए पानी का सेवन भी हिचकी को रोकने में सहायक होत है। इसके अलावा आप नमक मिले हुए पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं। यही भी आपको लाभ दे सकता है।
3) रह-रह का आने वाली हिचकियों को रोकने के लिए आप नींबू और शहद को मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा एक छोटा नींबू का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से भी हिचकी में लाभ होगा।
4) हिचकी आने पर गहरी सांस लेकर, उसे कुछ देर तक रोक कर रखें, फि छोड़ दें। इस प्रयोग को दोहराने से भी हिचकियां आना रूक जाती है।
5) काली मिर्च और मिश्री को कूटकर एक साथ खाने से भी हिचकी की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा थोड़ा-सा बर्फ लेकर उसे कुचल कर खाने से भी हिचकी में राहत मिलती है।
6) सिरका भी हिचकी आने पर आपकी सहायता कर सकता है। हिचकी अगर बंद नहीं हो रही हो, तो एक चम्मच सिरका, पानी में मिलाकर पी जाएं। इससे हिचकी में राहत मिलेगी।
7) हिचकी लगातार आने पर इसे कम करने या रोकने के लिए आप चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस थोड़ा सा चॉकलेट पाउडर फांक लें, इससे हिचकियां आना बंद हो जाएगी।
8) पीनट बटर या मूंगफली के मक्खन का प्रयोग भी हिचकियां आने पर किया जाता है। इससे कई लोगों को बार-बार आने वाली हिचकी से राहत मिलती है।
9) अदरक भी हिचकी के लिए बेहद कारगर उपाय है। जब भी हिचकी आए, तब अदरक का एक टुकड़ा मुंह में डाल लें और इसे चूसते रहें। कुछ ही देर में हिचकी आना बंद हो जाएगा।
10) इन सभी के अलावा, यदि आप हिचकियों से बचना चाहते हैं, तो चर्बीयुक्त और फ्रीजर में रखे खान-पान के सेवन से दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से हिचकी की समस्या होगी ही नहीं।
11) इसके अलावा अपने दोनों कान पर हाथ रखकर, स्ट्रॉ या नली से पानी किसी भी स्वस्थ पेय का सेवन करने से भी हिचकियां आनी बंद हो जाती है।
