कमर दर्द में अपनायें ये घरेलू तरीके ... दर्द में होगा बेहतर आराम


कमर दर्द से आज हर व्यक्ति परेशान है।
अगर आपको भी कमर दर्द होता है तो नीचे बताए हुए घरेलू तरीके अपना कर आराम पा सकते हैं.

1. पैदल चलना (वाकिंग) :

अगर आप अपनी एक्टिविटी बनाए रखते हैं या चलते रहते हैं तो पीठ दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है. जिसे पीठ दर्द है उसे रोजाना कम से कम 30 मिनिट वॉक करना चाहिए.

अगर कोई एक्टिव नहीं रहता है तो उसकी रीढ़ और पीठ के आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. बदले में यह दर्द का कारण बनती है. इसलिए कमर दर्द होने पर भी पैदल चलते रहें।

2. स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज :

पेट के कोर मसल्स पीठ को सहारा देने में मदद करते हैं. ताकत और लचीलापन दोनों आपके दर्द को दूर करने और इसे रोकने में मदद कर सकते हैं. इसलिए स्ट्रेचिंग और पीठ को मजबूती करने वाली एक्सरसाइज न भूलें. इसके लिए योग, पिलेट्स और ताई ची आपके कोर और हिप्स के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं।

3. सही पोश्चर रखें (keep the right posture)

सही पोश्चर आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव को कम करने में मदद करता है. अगर आपकी पीठ में दर्द है तो आप अपनी रीढ़ की हड्डी को अलाइनमेंट में रखने के लिए टेप, स्ट्रैप्स या स्ट्रेची बैंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने कंधों को न झुकाएं और न ही अपनी ठुड्डी को आगे की ओर झुकाएं. ऐसा करने से लोअर बैक पर अधिक वज़न पड़ता है.

यदि आप कम्प्यूटर के सामने काम करते हैं तो अपनी बाहों को टेबल या डेस्क पर समान रूप से रखें और अपनी आंखों को स्क्रीन के ऊपर हिस्से पर रखें न कि सिर को झुकाकर रखें.

4. वजन को संतुलित रखें :

अगर किसी का वजन अधिक है तो जाहिर सी बात है उसकी पीठ में दर्द होगा. कमर दर्द से बचने के लिए वजन कम करें ताकि पीठ के निचले हिस्से से दवाब कम हो सके. अगर आपको वजन कम करने के लिए मदद की जरूरत है तो किसी फिटनेस ट्रेनर की मदद ले सकते हैं.

5. धूम्रपान छोड़ें :

रिसर्च से पता चलता है कि यदि आप धूम्रपान करते हैं तो आपको गैर-धूम्रपान करने वालों की तुलना में रीढ़ की अन्य समस्याओं के होने की संभावना 4 गुना अधिक हो सकती है.सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों में निकोटीन आपकी रीढ़ की हड्डियों को कमजोर कर सकता है और स्पंजी डिस्क से महत्वपूर्ण पोषक तत्व निकाल सकता है, जो आपके जोड़ों को कुशन करता है. इसलिए स्मोकिंग छोड़ना बेहद आवश्यक है.

6. बर्फ की सिकाई करें :

पीठ दर्द से राहत पाने के लिए बर्फ की सिकाई करना काफी अच्छा तरीका हो सकता है. यदि आप पीठ सूजन या दर्द से परेशान हैं तो आमतौर पर बर्फ सबसे अधिक राहत प्रदान करता है. यदि आप कठोर या तंग मांसपेशियों को आराम करने की कोशिश कर रहे हैं तो एक हीटिंग पैड बेहतर हो सकता है. इसके लिए 20 मिनिट तक आइसिंग करना सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post