बुरहानपुर - टैक्स वसूली में फिसड्डी साबित हो रहे नगर निगम ने वसूली अभियान को तेज कर दिया है। बड़े बकायदारों की सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद सभी के खिलाफ नोटिस जारी कर कुर्की और संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की जाएगी
बुधवार शाम 5 बजे नगर पालिक निगम स्थित एमआयसी सभाकक्ष में निगमायुक्त एसके सिंह की अध्यक्षता में समस्त संपत्तिकर एंव राजस्व वसूलीकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में सभी 48 वार्डों के वसूली की समीक्षा की गई। जिन वार्डों की वसूली कम रही है उस पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्हें वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कहा की जिन वसूली कर्ताओं की वसूली कम रहेगी उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। निगम आयुक्त ने कहा कि जो बड़े बकायदार है, उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाए।

जिन लोगों ने बिना अनुमति के मकान निर्माण किए हैं लेकिन शासकीय अभिलेख में संपत्ति दर्ज नहीं है उन्हें तत्काल नोटिस दे। तीन दिन में उक्त संपत्ति अभिलेख में दर्ज कराकर उन से भी टैक्स वसूल किया जााए। इसके बाद भी करदाता कर टैक्स नहीं देता है तो संपत्ति कुर्की करने की कार्यवाही करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार