बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में सायबर सेल लगातार सफल कार्यवाही कर रही है।
हॉल ही के ताज़ा प्रकरण में फरियादी रश्मिदेवी अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी कि मेरी लाइफ इंश्योरेंस पालिसी का मैच्योरिटी अमाउंट जो कि लगभग साढ़े बारह लाख रुपये है उसमें अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए बैंक अकॉउंट, ई-मेल, मोबाइल नंबर व पता बदलकर पॉलिसी अमाउंट में से 10 लाख रुपये HDFC बैंक के खाते में डलवा लिए है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सायबर सेल द्वारा HDFC बैंक नोडल अधिकारियों से समन्वय कर अज्ञात आरोपी का उक्त बैंक अकॉउंट नंबर ब्लॉक करवाया गया। साढ़े सात लाख रुपये का अमाउंट फ्रीज़ करवा कर ये बड़ी राशि फरियादी को वापिस लौटाई गयी।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में 420 भा.द.वि. का प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल में पदस्थ आर. दुर्गेश, आर. मनोज, आर. सत्यपाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार