खंडवा - भगवान बालाजी की 81 फीट की सबसे ऊंची प्रतिमा खंडवा में बनने जा रही है। समाजसेवी रितेश गोयल इस पर 2 करोड़ से अधिक रूपये खर्च करेंगे। इस ऊंची प्रतिमा की वजह से ये शहर जल्द ही एक नए तौर पर ख्याति प्राप्त करने वाला है।
इसे छैगांवमाखन के पास दिव्य बालाजी धाम में स्थापित किया जाएगा। यह एरिया इंदौर इच्छापुर हाईवे के नजदीक है।
खास बात तो यह है कि इसका निर्माण भी इंदौर शहर में पिछले 6 माह से लगातार जारी है। फाइबर से निर्मित इस मूर्ति की आयु 100 साल से भी अधिक की होगी।
स्थापित की जाने वाली मूर्ति के आस-पास 40000 वर्गफीट का हाईटेक बगीचा भी निर्मित किया जाएगा। हर आम व्यक्ति यहां आ जा सकेगा और बिना किसी परेशानी के तिरूपति बालाजी के दर्शन कर सकेगा। इस प्रतिमा के निर्माण में अत्याधुनिक फाउंटेन और लेजर लाइट भी लगाई जाएगी जो इसकी खुबसूरती में चार चांद लगाएगी। रोप स्टाइल की लिफ्ट भी लगाई जाएगी, जिसमें सवार होकर भक्त बालाजी की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सकेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार