बुरहानपुर - जिले में कोविड पर नियंत्रण एवं बेहतर प्रबंधन व नवाचारों के कारण प्रदेश में अग्रणी स्थान मिला है। यहां के प्रयासों की प्रदेश स्तर पर सराहना हो रही है।
कलेक्टर प्रवीणसिंह के नेतृत्व में जिले में कोविड की पहली, दूसरी व तीसरी लहर को बेहतर प्रयासों व नवाचारों से नियंत्रित किया जा सका है। जिले में सीमावर्ती महाराष्ट्र की बार्डर की चेक पोस्टों एवं रेलवे व बस स्टैंड पर भी बाहर से आ रहे यात्रियों की लगातार जांच पड़ताल होने से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता मिली है। टीकाकरण महाअभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर जिले के नागरिकों को सुरक्षा का टीका लगाया गया। प्रदेश में कोविड नियंत्रण में बुरहानपुर जिला अग्रणी होकर तीसरी लहर में भी सबसे कम एक्टिव केस मिले हैं। बुरहानपुर में वर्तमान में प्रदेश में जिले की कोविड नियंत्रण में स्थिति शीर्ष दस जिलों में शामिल है।
Tags
बुरहानपुर समाचार