बुरहानपुर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आज बुरहानपुर के ग्राम बंभाड़ा में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह कथा में सम्मिलित होकर व्यासपीठ का पूजन किया तथा कथा वाचक भागवताचार्य ह.भ.प.श्री रामभाउ महाराज जी का स्वागत कर कथा का श्रवण किया।
इस दौरान श्रीमती चिटनिस के साथ सुधाकर महाजन, शांताराम चौधरी, प्रदीप पाटिल, सुरेश चौधरी, दिनकर महाजन, विठ्ठल महाजन एवं पवन राखुंडे सहित भक्तगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार