अगर आप इन चीजों को फ्रिज में रखने की गलती करते हैं...आपकी सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान


आमतौर पर फल और सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश बनाएं रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रख दिया जाता है। बावजूद इसके आपने देखा होगा कई सब्जी और फल फ्रिज में रखने के बावजूद जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए  जानते हैं वो कौन से  फल और सब्जियां हैं जिन्‍हें भूलकर भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ उनकी ताजगी खराब होती है बल्कि यह आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

आलूज्यादा ठंडे तापमान में आलू रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है. जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खासकर डायबिटीज के मरीजों को फ्रिज में रखें आलू खाने से बचना चाहिए.

केलाकेले को फ्रिज में रखने पर यह बहुत जल्द काला पड़ जाता है। केले की डंडी से इथाईलीन गैस निकलती है जो आसपास के फलों को भी जल्दी पका देती है।


टमाटर
फ्रिज में रखने से टमाटर का टेस्ट खराब हो जाता है। साथ ही फ्रिज की ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है, और वह मुलायम हो जाता है।

सेब- किसी भी तरह के बीज वाले फल को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। कम तापमान में सेब में मौजूद एंजाइम सक्रिय होकर जल्‍दी पक जाते हैं।


लहसुन
लहसुन को भी फ्रिज में रखने की गलती न करें। ऐसा करने से लहसुन एक्टिव हो जाते हैं और कुछ ही दिनों में अंकुरित होने लगते हैं। इसकी वजह से इसके स्‍वाद में भी बदलाव आ जाता है।
 
संतरे और नींबू- संतरे और नींबू जैसे फलों को भी फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से इन फलों का रस सूखने लगता है। दरअसल सिट्रिक एसिड वाले फल फ्रिज की ठंड को बरदाश्‍त नहीं कर पाते। जिसकी वजह से इनके छिलके पर दाग पड़ने लगते हैं और इनके स्वाद पर भी असर पड़ने लगता है। 


ब्रेड
ब्रेड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. फ्रिज में रखने से ब्रेड सूख जाती है. साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है. फ्रिज में रखी ब्रेड सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है.


शहद
शहद को फ्रिज में रखने से इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं और ये जम जाता है. जिसे खाने में शहद का सही स्वाद नहीं आता. इसको रूम टेंपरेचर पर रखना ही बेहतर होता है.

● तरबूजतरबूज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. फ्रिज में तरबूज रखने से इसमें मौजूद पौष्टिक गुण खत्म हो जाते हैं।

● कॉफीफ्रिज में कॉफी रखने से इसकी फ्रेशनेस खत्म हो जाती है. साथ ही ये फ्रिज में रखी बाकी चीजों की महक को सोख लेती है. जिस कारण फ्रिज में रखी कॉफी पीने लायक नहीं रहती है.

● केलाकेले को हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर पर रखना चाहिए. फ्रिज में केला रखने से केला बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है और इसके स्वाद में भी बदलाव आ जाता है. केले को सड़ने से बचाने के लिए इसकी डंडी को हमेशा प्लास्टिक की पोली बैग से ढक कर रखें.

● अचारफ्रिज में अचार रखने से ये जल्दी खराब हो जाता है. क्योंकि अचार में विनेगर होता है जो ज्यादा टेंपरेचर पर अचार को जल्दी खराब कर देता है. अचार को फ्रेश रखने के लिए इसे रूम टेंपरेचर पर ही रखें.


प्याज:
 प्याज में नमी होने के कारण फ्रिज में रखने से उसमें फफूंद यानि फंगस लग जाते हैं। इसलिए याद रहे कि प्याज हमेशा सूखे और अंधेरे स्थान पर रखें।

● पुदीना: पुदीना की खुशबू बहुत तेज़ होती है। यह पूरे फ्रिज में फ़ैल फ्रिज में रखी सारी चीजों पर अपनी महक छोड़ देती है। इसे रखने का बेस्ट तरीका है कि इसे बाहर एक बाउल में फ्रेश वॉटर में रखें। हां, अगर आपको इसे लंबे समय तक चलाना है, तो इसे एक पॉलिथिन में टाइट लपेटकर रखकर फ्रिज के एक बंद केबिन में रख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post