ये ई-पासपोर्ट क्या होता है ?
- दिखने में तो ये आम पासपोर्ट जैसा ही होगा, लेकिन इसमें एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी. ये चिप ठीक उसी तरह होगी, जैसी ड्राइविंग लाइसेंस में होती है. इस माइक्रोचिप में नाम, जन्म तिथि, पता और अन्य जानकारियां स्टोर रहेंगी. जानकारी के मुताबिक, ये माइक्रोचिप पासपोर्ट के कवर पर हो सकती है.
- अभी यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बहुत ज्यादा समय बिताना पड़ता है, क्योंकि अधिकारियों को पासपोर्ट की एक-एक डिटेल चेक करनी पड़ती है. लेकिन ई-पासपोर्ट से ये समय आधा होने की उम्मीद है. माइक्रोचिप में बायोमेट्रिक डेटा भी होगा, जिससे यात्री की पहचान कर पाना भी आसान होगा.
इससे फायदा क्या होगा?
- ई-पासपोर्ट होने से इमिग्रेशन में यात्रियों का सत्यापन कम समय में हो सकेगा. इसके साथ ही इससे जालसाजी भी रोकने में मदद मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिप में कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स होंगे, जिससे इसमें छेड़छाड़ करना मुश्किल होगा.
- दरअसल, अभी तक लोगों को प्रिंटेड पासपोर्ट जारी किया जाता है, जिसकी नकल बनाना आसान होता है. मगर चिप वाले पासपोर्ट आने के बाद धोखाधड़ी करना मुश्किल हो जाएगा.