जलगांव-जामोद से बुरहानपुर एन.एच. 161 जी राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में बैठक आयोजित

बुरहानपुर -  जलगांव जामोद से बुरहानपुर एन एच 161 जी राष्ट्रीय राजमार्ग बुरहानपुर जिले में जसोन्दी, सीतापुर, बोदरली, डोंगरगांव और दर्यापुरकला के बायपास के सरेखण हेतु सार्वजनिक परामर्श विषय के संबंध में भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जलगांव-जामोद (महाराष्ट्र) से बुरहानपुर एन.एच. 161 जी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया है जिसे अंतिम रूप देने हेतु कलेक्टेट कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई प्रोजेक्टर मैनेजर दीपक बिरला ने बुरहानपुर एन.एच. 161 जी के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं कलेक्टर सिंह को जानकारी देकर परियोजना की रूपरेखा बतलाई उन्होंने तैयार की परियोजना की लोकेशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह जलगांव-जामोद से बुरहानपुर एन एच 161 जी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत जिले के 5 ग्रामीण क्षेत्र जिसमें जसोन्दी, सीतापुर, बोदरली, डोंगरगांव और दर्यापुरकला बायपास रोड से कवर करते हुए गुजरेगा आयोजित बैठक के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आगामी दिवस में पुनः बैठक आयोजित कर परियोजना को अंतिम रूप देने हेतु निर्देशित किया

Post a Comment

Previous Post Next Post