बुरहानपुर - सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,कलेक्टर प्रवीण सिंह की उपस्थिति में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई बैठक में बुरहानपुर विधायक ठा.सुरेन्द्र सिंह, नेपानगर विधायक,सुमित्रा कास्डेकर, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम नेपानगर ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह, सीएमएचओ राजेश सिसोदिया, जिला परिवहन अधिकारी भूरिया, सूबेदार हेमंत पाटीदार, एम.पी.आर.डी.सी., एनएचएआई, पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे बैठक में यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार ने गत वर्ष हुई सड़क दुर्घटनाओं से उपस्थितजनों को अवगत कराया उन्होंने थानावार 10 ब्लैक स्पॉट जिसमें शामिल कृषि उपज मण्डी के गेट के सामने, रेशम उद्योग आईटीआई कॉलेज के पास, शिकारपुरा आरटीओ बेरियर, गुरूद्वारा चौराहा, खातला फाटा, दहीनाला के पास पांधार नाला, चौड़ा नाला, बोरसल फाटा, ग्राम चापोरा अड़गांव फाटा, ताप्ती नदी पुल कालूशाह बाबा दरबार के पास ब्लैक स्पॉट होने की जानकारी दी जिले में पार्किंग व्यवस्था,चालानी कार्यवाही तथा यातायात जागरूकता के संबंध में की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया सड़कों की साईड पटरियों को दुरस्त करने के निर्देश
बैठक में खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शनवारा चौराहा पर लगाये जाने वाले सिग्नल की जानकारी ली यातायात सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रूपये लागत से शनवारा चौराहा पर नवीन सिग्नल लगाया जाने की प्रक्रिया प्रचलित है इंदौर-ईच्छापुर मार्ग बुरहानपुर स्थित ताप्ती ब्रिज पर लोहे की प्लेट को दुरस्त करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये इसके साथ ही बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में सड़कों की साईड पटरियों को भी दुरस्त करवाने के निर्देश दिये साईन बोर्ड दुरस्त करने, पथ विक्रेताओं के लिए स्थल चयनित करने के निर्देश सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़को पर लगाये जाने वाले साईन बोर्ड को दुरस्त करने तथा मार्ग से सटी हुई झाड़ियों की छटनी करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जिले में यातायात सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पथ विक्रेताओं के लिए स्थल चयनित करने एवं योजना बनाने के निर्देश नगर निगम को दिये गये कृषि उपज मण्डी गेट के सामने ब्लैक स्पॉट सहित चिन्हित अन्य स्पॉटो पर सुरक्षा की दृष्टि से ब्लींकर लगाने के निर्देश दिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने यातायात सूबेदार तथा जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया है कि, वाहनों में पटाखों की आवाज वाले सांईलेंसर विक्रय करने वाली दुकानों की जांच कर जप्ती कार्यवाही करें यातायात से संबंधित अन्य समस्याओं के बारे में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये और कहा कि आगामी दिवसों में मौका मुआयना कर अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाये
Tags
बुरहानपुर समाचार