बुरहानपुर - विश्व हिंदू परिषद के गौशाला विभाग बुरहानपुर ने मध्य प्रदेश पशुपालन मंत्री श्री पटेल को एक ज्ञापन सौंपते हुए निम्न बिंदुओं पर अपनी मांगे रखी।
1. गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए
2. वर्तमान में सूखा गौ चारा बहुत महंगा होने की वजह से गौ पालक गौ चारा की व्यवस्था निरन्तर नहीं कर पा रहा है इस हेतु शासन द्वारा सब्सिडी देते हुए 2 से 3 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चारा उपलब्ध कराया जाए।
3. शासन द्वारा गोबर-गोमूत्र आदि का क्रय गौशालाओं के माध्यम से ही किया जाए।
4. गौ वंशों को वनों में चराने की अनुमति दी जाए।
5. शासन स्तर पर गौ पालकों की समस्याओं पर चिंतन कर उनकी समस्याओं का निदान किया जावे।
उक्त ज्ञापन सौंपते वक्त गायत्री गौ शाला खडकोद , गौ रक्षण सेवा झांजर, गौ दर्शन मंच, श्री नारायण चंदेल, मुकेश डालमिया, प्रकाश पालीवाल, हरीश सोलंकी, वसंत मोड़े, सचिन पाटिल मनोज लक्कड़वाला आदि उपस्थित थे।