बुरहानपुर - खंडवा संसदीय क्षेत्र की छात्रा का यूक्रेन से सही सलामत घर वापसी पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया यूक्रेन में बुरहानपुर खंडवा सहित मध्य प्रदेश के लगभग 46 छात्र छात्राओं में से वहां मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रही तृतीय वर्ष की खंडवा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत पंधाना विधानसभा की मेडिकल छात्रा कु.दर्शिका प्रवीण श्रीवास्तव माताजी मंजूषा श्रीवास्तव के सकुशल पंधाना पहुंचने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उसके निवास स्थान पर जाकर उसके कुशल क्षेम पुछे इस अवसर पर मेडिकल छात्रा कु दर्शिका ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को बताया कि,वह 21 फरवरी को विनिस्तीया से राजधानी कीव पहुंची वहां पहुंचने के बाद एक दिन इंतजार करने के बाद उसे दुबई के लिए फ्लाइट मिली उसके बाद फिर दुबई मे 12 घंटे इंतजार की बात हुई थी लेकिन 23 फरवरी को दोहपर 03 बजे तक फ्लाइट की कंफर्म नही हो पाई थी इन विपरीत परिस्थितियों मे छात्रा को बड़ी ही मेहनत के दुबई से भारत की फ्लाइट मिली फिर सफर शुरू हुआ। दुबई से दिल्ली के रास्ते होते हुए सलामत इंदौर पहुंची विपरीत परिस्थितियों के उपरांत पुत्री को सही सलामत देख कर पिता,माता बड़े ही प्रसन्न हुए दर्शिका ने माता पिता के पैर छूकर आशीवाद लिया माता ने अपनी लाडली गुड़िया को कसकर पकड़कर अपनी जिज्ञासा शांत कर आशीर्वाद दिया
Tags
बुरहानपुर समाचार