बुरहानपुर/4 जनवरी, 2022/- जल आवर्धन योजनान्तर्गत जिले में कार्य संचालित है। इसके तहत ट्रांसपोर्ट नगर में पानी की टंकी निर्माणाधीन है। इस दौरान कार्य कर रहे सुपरवाईजर की टंकी से गिरने पर हुई मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जांच के आदेश दिये है। कलेक्टर श्री सिंह ने जांच दल में अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, आयुक्त नगर पालिका निगम श्री एस.के.सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री कोमल उइके को संयुक्त जांच का दायित्व सौंपा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार