बुरहानपुर/4 जनवरी, 2022/- प्राथमिकता के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश फिल्टर प्लांटों का औचक निरीक्षण करने पहुँचे कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह ने ठेकेदार मेसर्स श्याम कंपनी को दिये। जल आवर्धन योजनान्तर्गत जिले में कार्य संचालित है, जिसके अंतर्गत नगरीय निकाय नेपानगर एवं शाहपुर में फिल्टर प्लांट निर्माणाधीन है। हो रहे निर्माण कार्यो का आज कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सूक्ष्मता के साथ मौका स्थल का अवलोकन करते हुए निरीक्षण किया गया।
फिल्टर प्लांटों की संरचना, सामग्री, निर्मित हो रहे पम्प हाउस सहित अन्य कम्पोनेंट को गहनता के साथ कलेक्टर श्री सिंह ने देखा तथा हो रहे रोटेशन कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यह दिये निर्देश
1. निष्ठा के साथ फिल्टर प्लांट निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें।
2. निर्माण के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें।
3. रोटेशन कार्य/पाईप लाईन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के शीघ्र ही रिपेयरिंग के निर्देश दिये।
4. एसडीएम नेपानगर श्रीमति हेमलता सोलंकी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक चौहान को निर्देशित किया गया कि क्रमशः नेपानगर एवं शाहपुर के जिन स्थानों पर पाईप लाईन बिछाने के लिए सड़के खोदी गई है उनकी स्थिति की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराये।
5. मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर/शाहपुर को परिषद समिति की बैठक आयोजित कर घर-घर दिये जाने वाले नये नल कनेक्शन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
विदित है कि जिले में मध्य प्रदेश अर्बन डेव्लप्मेंट कंपनी लिमिटेड के तहत जल आवर्धन योजनानतर्गत नेपानगर तथा शाहपुर में फिल्टर प्लांट निर्माण का कार्य संचालित किया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार